CSC के माध्यम से बैंक ऑफ बड़ौदा बीसी प्वाइंट कैसे प्राप्त करें?

How to Apply for Bank of Baroda BC Point Through CSC? बैंक ऑफ बड़ौदा (BOB) ने CSC के माध्यम से बीसी (बिजनेस कॉरेस्पॉन्डेंट) बनने का शानदार अवसर प्रदान किया है। यदि आप एक सक्रिय VLE (Village Level Entrepreneur) हैं और सभी CSC अनिवार्य सेवाओं में कार्यरत हैं, तो आप इस अवसर का लाभ उठा सकते हैं। बीसी प्वाइंट लेने के लिए निम्नलिखित योग्यता आवश्यक है!

पात्रता मानदंड

  1. CSC VLE के रूप में न्यूनतम 1 वर्ष का अनुभव
    आपके पास कम से कम एक साल का अनुभव होना चाहिए।
  2. औसत DSP लेन-देन
    पिछले 6 महीनों में 600 या अधिक DSP (Digital Seva Portal) लेन-देन।
  3. पुलिस सत्यापन रिपोर्ट
    वर्तमान तिथि में वैध पुलिस सत्यापन रिपोर्ट।
  4. IIBF प्रमाणपत्र
    भारतीय बैंकिंग और वित्त संस्थान (IIBF) का प्रमाणपत्र होना चाहिए।
  5. शैक्षणिक योग्यता
    न्यूनतम 12वीं पास।
  6. CIBIL स्कोर
    अच्छा CIBIL स्कोर।
  7. दूसरे बैंकों से बीसी की भूमिका में न हो
    आप किसी अन्य प्राइवेट या सरकारी बैंक में बीसी के रूप में कार्यरत नहीं होने चाहिए।
  8. सभी अनिवार्य CSC सेवाओं में सक्रिय भागीदारी
    आपको CSC द्वारा दी जाने वाली सभी सेवाओं में सक्रिय रूप से कार्यरत होना चाहिए।
  9. ओवरड्राफ्ट (OD) खाता खोलने की इच्छा
    बैंक ऑफ बड़ौदा में ट्रांजेक्शन के लिए कम से कम ₹10,000 का ओडी खाता खोलने की आवश्यकता होगी।
  10. APY/PMJJBY/PMSBY सेवाओं और खाता खोलने व ऋण से संबंधित सेवाओं को पूरा करने की इच्छा
    इन योजनाओं के तहत कार्य करने के लिए तैयार रहना होगा।

आवेदन प्रक्रिया

जो VLE उपरोक्त योग्यता पूरी करते हैं, वे दिए गए Google फॉर्म लिंक के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। आवेदन जमा करने के बाद चयनित उम्मीदवार अपने जिले के प्रबंधक (District Manager) और राज्य SPOC (Single Point of Contact) के माध्यम से आगे की प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।

अधिक जानकारी के लिए दिए गए वीडियो को वॉच करे अथवा पढ़ना जारी रखें!